Posts

Showing posts from May 31, 2024

वृक्षों को कटने से बचाने वाला एक था ‘चिपको आंदोलन’ | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | नयादौर | शून्यकाल

Image
वृक्षों को कटने से बचाने वाला एक था ‘चिपको आंदोलन’ - डाॅ (सुश्री) शरद  सिंह                                                                                               हर साल तपन बढ़ती जा रही है। गरमी का मौसम आते ही अहसास होता है कि हमने उन पेड़ों को कट जाने दिया जो हमें ठंडक दे सकते थे और जो वातावरण के तापमान को बढ़ने से रोक सकते थे। हमारी आंखों के सामने दशकों पुराने पेड़ काटे जा रहे हैं और हम विकास का अंधाराग गाते हुए पर्यावरर्णीय अंधकार की ओर बढ़ते जा रहे हैं। पेड़ों के कटने से होने वाले नुकसान को भांप कर ही एक आंदोलन चलाया गया था, जिसका नाम था- चिपको आंदोलन। इस आंदोलन में अनेक महिलाओं ने सैकड़ों पेड़ों को कटने से बचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था और इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता थे सुंदरलाल बहुगुणा। आज फिर ऐसे किसी आंदोलन की जरूरत महसूस होने लगी है।