Posts

Showing posts with the label जलवायु परिवर्तन

लेख | जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए स्मार्ट समाधान है शहरी वन | डॉ. (सुश्री) शरद सिंह | युवा प्रवर्तक

Image
वेब मैगजीन 'युवा प्रवर्तक' में आज प्रकाशित मेरा लेख पढ़िए इस लिंक पर और पल भर विचार कीजिए पर्यावरण के बारे में - https://yuvapravartak.com/63271/ विविध लेख जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए स्मार्ट समाधान है शहरी वन - डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह                           शहर में मनुष्यों की आबादी कितनी है, यह जनसंख्या गणना से हमेशा पता चलता रहता है। लेकिन शहर में वृक्षों की संख्या कितनी है? इस बारे में न कोई पूछता है और न कोई जानना चाहता है। सड़कें चौड़ी करने के लिए वृक्ष कटते हैं, रिहायशी और व्यावसायिक भवन बनाने के लिए वृक्ष काटे जाते हैं। बदले में कितने वृक्ष शहर के अन्दर लगाए जाते हैं? आंकड़ा पता नहीं। जबकि बेतहाशा कार्बन उत्सर्जन और बढ़ते तापमान की हानि से कोई बचा सकता है तो सिर्फ़ वृक्ष। इसीलिए सरकार ने ‘शहरी वन’ की योजना बनाई। किन्तु कहां हैं वे शहरी वन? ‘शहरी वन’ की आवश्यकता पर चर्चा करने से पहले ज़रा याद करिए अक्टूबर 2019 की वह घटना जब उपनगरीय मुंबई की आरे मिल्क कॉलोनी, जिसे शहर के ‘ग्रीन लंग’ के रूप में जाना जा...