Posts

Showing posts from December 20, 2023

चर्चा प्लस | आवश्यक है जलवायु परिवर्तन जनसाक्षरता | डाॅ (सुश्री) शरद सिंह | सागर दिनकर

Image
चर्चा प्लस   आवश्यक है जलवायु परिवर्तन जनसाक्षरता - डाॅ (सुश्री) शरद सिंह                                                                                               ठंड का मौसम और गर्मायी हुई राजनीति के बीच जलवायु परिवर्तन की बातें कुछ लोगों को ‘‘ऑफ बीट’’ लग सकती हैं लेकिन अगर जलवायु हमारे कारण ‘‘ऑफ बीट’’ हो गया तो राजनीति भी किसी काम नहीं आने वाली है। मौसम में अनियमितता, नई-नई बीमारियों का फैलना, बदलते मौसमी चक्र का अनाज उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव, मनुष्य के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में बदलाव आदि कुछ ऐसे संकेत हैं जो मानव जीवन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के खतरों के बारे में चेतावनी दे रहे हैं। वहीं, आम नागरिक अभी भी जलवायु परिवर्तन के बारे में सोचता भी नहीं है क्योंकि उसे जलवायु परिवर्तन और इसके खतरनाक प्रभावों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसलिए, आम नागरिकों के लिए जलवायु परिवर्तन संबंधी साक्षरता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। एक साथ 78 सांसदों को संसद से सस्पेंड कर दिया जाना एक सनसनीखेज़ ख़बर बनी। दूसरे दिन फिर 49 सांसद सस्पेंड किए गए। स्वाभाविक